पीटीएस राजनांदगांव में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डॉ. रमन सिंह ने ली परेड की सलामी
राजनांदगांव | जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया।
मुख्य समारोह पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय पीटीएस राजनांदगांव में आयोजित किया गया, जहां छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह की मुख्य बातें दिनांक 15.08.2026 को पीटीएस राजनांदगांव में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस विभाग द्वारा आकर्षक एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति का माहौल बनाया।समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह द्वारा पुलिस विभाग के 24 अधिकारी/कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौजूद रहे गणमान्य इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री अजय कुमार यादव (भा.पु.से.) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव (आई.ए.एस.) पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।पुलिस विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र समारोह के दौरान पुलिस विभाग द्वारा आमजन को आधुनिक पुलिसिंग से परिचित कराने हेतु प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें साइबर फॉरेंसिक किट, टावर लोकेशन, डायल-112 वाहन, इंटरसेप्टर वाहन, हाईवे पेट्रोलिंग, फिंगरप्रिंट, एफएसएल किट, ट्रैफिक किट, ब्रेथलाइजर एवं वायरलेस उपकरण का प्रदर्शन किया गया। साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत साइबर सेल्फी जोन स्टॉल लगाकर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। जिले भर में उल्लास संपूर्ण जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, देशभक्ति एवं गरिमा के साथ मनाया गया। शासकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
चीफ एडिटर शंकर अघिजा aawazjantaki.in


