*ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने पकड़े 2 अपचारी बालक, 7.2 लीटर देशी शराब और स्कूटी जप्त*

Spread the love

बिलासपुर* | जिले में अवैध शराब पर लगाम लगाने चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन कर रहे 2 अपचारी बालकों को पकड़कर उनके पास से 7.2 लीटर देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की है। जप्त शराब की कीमत लगभग ₹3600/- बताई जा रही है।*मामले का संक्षिप्त विवरण**उमनि एवं वपुअ श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.)* के निर्देश एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह* तथा *नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी* के मार्गदर्शन में बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।इसी क्रम में दिनांक *17.08.2026* को मुखबिर से सूचना मिली कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा में शराब खरीदकर स्कूटी क्रमांक *CG10BS 1029* में 2 व्यक्ति ले जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी की गई।पुलिस ने स्कूटी को रोककर तलाशी ली तो पीछे बैठे अपचारी बालक के पास सफेद प्लास्टिक झोले में *20 नग देशी प्लेन* और स्कूटी की डिक्की में *20 नग देशी प्लेन* कुल *40 नग, 7.200 लीटर* शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल *7.2 लीटर शराब कीमती ₹3600* और परिवहन में प्रयुक्त *स्कूटी क्रमांक CG10BS 1029* को जप्त कर दोनों अपचारी बालकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें परिजनों को सुपुर्द किया गया।*बरामदगी*1. *देशी मदीरा प्लेन*: 40 नग, कुल 7.2 लीटर 2. *स्कूटी*: क्रमांक CG10BS 10293. *कुल अनुमानित कीमत*: ₹3600/-*सराहनीय भूमिका*इस कार्यवाही में *थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1210 सुमन चंद्रवंशी* का विशेष योगदान रहा।थाना बिल्हा पुलिस द्वारा बीट भ्रमण एवं जनसम्पर्क के माध्यम से अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। शराब कोचियों में पुलिस की दहशत कायम है।—*चीफ एडिटर* *शंकर अघिजा* *aawazjantaki.in*—

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *