दारू के लिए 1000 रुपये नहीं देने पर सिर पर बीयर बोतल से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार*
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) – 22 अगस्त 2026*थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस ने मारपीट के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।*गिरफ्तार आरोपी -**1.* अजय कुमार यादव पिता उत्तम कुमार यादव, उम्र 23 साल, निवासी गौरी नगर शीतला मंदिर वार्ड नं. 13, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव*2.* हेमंत यादव पिता विष्णु यादव, निवासी गौरी नगर वार्ड नं. 12, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव*घटना का विवरण -*दिनांक 21.08.2026 की रात प्रार्थी काम से घर लौट रहा था। रात करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच बग्गा बार के सामने राजनांदगांव के पास मोहल्ले के ही अजय यादव और हेमंत यादव मिले। आरोपियों ने प्रार्थी से दारू पीने के लिए 1000 रुपये मांगे। पैसे देने से मना करने पर दोनों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए अपने पास रखी बीयर की बोतल से सिर पर हमला कर दिया। हाथ से रोकने पर हाथ में भी चोट आई और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 458/26 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।*पुलिस की कार्यवाही -*पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री के.पी. मरकाम (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बीयर की बोतल जप्त की गई। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 22.08.2026 को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक उपेन्द्र शाह, प्रधान आरक्षक जी. सिरिल कुमार एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।*Chief Editor – Shankar Aghija**Awaazjantaki.in

