*बसंतपुर पुलिस ने पकड़ा शराब तस्कर, 75 पौवा देशी शराब और पल्सर बाइक जप्त, आरोपी के खिलाफ पहले से हैं प्रकरण*

Spread the love

*राजनांदगांव* | जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसंतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने शराब तस्करी करते 1 आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 75 पौवा देशी शराब और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जप्त की है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹56,000/- बताई जा रही है।*गिरफ्तार आरोपी**पप्पू कुलदीप* पिता मोहब्बत कुलदीप, उम्र 27 वर्ष, निवासी डुमरडीह रोड, ठेलकाडीह, थाना ठेलकाडीह, जिला केसीजी।*विशेष*: आरोपी के विरुद्ध पहले से भी थाना बसंतपुर, थाना लालबाग एवं पुलिस चौकी चिखली में आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज हैं।*बरामदगी*1. *75 पौवा देशी शराब*2. *पल्सर मोटरसाइकिल* – क्रमांक CG 07 CG 11783. *कुल अनुमानित कीमत*: ₹56,000/-*पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन एवं *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर* तथा *नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.)* के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री एवं सट्टा पर रोक लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है।दिनांक *14.08.2026* को थाना बसंतपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर *आरोपी पप्पू कुलदीप* को पकड़ लिया।तलाशी में आरोपी के कब्जे से *75 पौवा देशी शराब* बरामद हुई। शराब ले जाने में इस्तेमाल *पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CG 1178* को भी जप्त कर लिया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना बसंतपुर में *अपराध क्रमांक 383/2026, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम* के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को दिनांक *15.08.2026* को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।*सराहनीय भूमिका*इस कार्यवाही में *थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक राजीव चन्द्रा, प्रधान आरक्षक किशोर यादव, कुश बघेल* सहित थाना बसंतपुर के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।—*चीफ एडिटर* *शंकर अघिजा* aawazjantaki.in

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *