थाना सीपत पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही, मॉर्निंग वॉक के दौरान चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

ये मेरी टेस्ट Ad है – ऊपर आ रही है
प्रायोजित
आपके शहर की बेस्ट दुकान
सभी सामान 20% छूट पर
संपर्क: 98xxxxxx21

थाना सीपत पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही, मॉर्निंग वॉक के दौरान चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार`

स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन बधाई 1 स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन बधाई 2 स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन बधाई 3

*थाना सीपत पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही* *मॉर्निंग वॉक के दौरान घर में चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 100% मशरूका बरामद**बिलासपुर* | थाना सीपत पुलिस और ए.सी.सी.यू. बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। मॉर्निंग वॉक के दौरान घर का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।*गिरफ्तार आरोपी*1. *आदित्य कुमार लहरे* पिता अश्वनी लहरे, उम्र 22 साल 2. *जावेद अली* पिता सहबान अली, उम्र 25 साल *निवासी* – ग्राम खम्हरिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर (छ.ग.)*बरामद संपत्ति*1. *222.39 ग्राम सोने के जेवर*2. *239.37 ग्राम चांदी के जेवर* 3. *घटना में प्रयुक्त लोहे का राड**मामले का संक्षिप्त विवरण*प्रार्थी *सुंदर लाल मैत्री* पिता स्व. श्री बिहारी लाल मैत्री, निवासी ग्राम खम्हरिया ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दिनांक *11.08.2026* को सुबह 05:10 बजे वे अपनी पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर ग्राम सोंठी रोड गए थे। सुबह 06:00 बजे जब वे घर वापस लौटे तो देखा कि घर का सामने का ताला टूटा हुआ था और पीछे का दरवाजा खुला था। जांच करने पर आलमारी में रखे *सोने का रानी हार 1 सेट, हार 1 सेट, सोने की चूड़ी 3 नग, अंगूठी, सोने का चैन 2 नग, टॉप्स 2 जोड़ी, 7 फर का माला 6 नग, झूमका 2 जोड़ी* और *चांदी का पायल 2 जोड़ी, बिछिया 2 जोड़ी, सिक्का 2 नग* गायब मिले।*पुलिस की त्वरित कार्यवाही*घटना की सूचना मिलते ही

*पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.)*,

*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल* एवं *नगर पुलिस अधीक्षक श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव* के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्य और बीट आरक्षकों की मुखबिरी के आधार पर संदेही *आदित्य लहरे* और *जावेद अली* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रार्थी के घर के पास रहने के कारण उन्हें मॉर्निंग वॉक के समय की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने घटना को अंजाम दिया। चोरी के जेवरों को उन्होंने पास के एक निर्माणाधीन मकान में छिपा रखा था।

*पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है।**

वरिष्ठ अधिकारियों की घोषणा*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 100% मशरूका बरामद करने पर कार्यवाही करने वाली टीम को *नगद पुरस्कार* देने की घोषणा की गई है।–

-*चीफ एडिटर* *शंकर अघिजा*